मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य मंत्री पद्मश्री मोहन नागर का नरसिंहगढ़ आगमन पर कुरावर नरसिंहगढ़ गनियारी बोडा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। नरसिंहगढ़ में गुरुवार को शाम को 4:00 बजे स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफलता के मंत्र सीखने और पंच लक्षण को लेकर बच्चों से चर्चा की।