महोबा: कस्बाथाई मोहल्ले में एक 50 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 महोबा शहर के कस्बाथाई मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय महिला लीला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया।