चिरहुला मंदिर के पीछे रहने वाले युवक की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पूर्व विनीत कुशवाहा की हत्या कुठुलिया फॉर्म हाउस के समीप करने के बाद शव को नदी में फेका गया था। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। हत्या की वजह उधारी की रकम है। मृतक द्वारा अपने पैसे मांगने पर उसे मौत के घाट उतारा गया था।