मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा में भगवती अस्पताल के पास एक चाहरदिवारी से शनिवार को महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र करीब 40 से 45 साल के आस पास है। शरीर और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस। डॉग स्क्वाड के मदद से पुलिस जांच की तैयारी है।