दमोह: बंदरों के आतंक से दहशत में मगदूपुरा के रेवासी, बच्चों पर हमले के विरोध के ग्रामीणों ने रेंजर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jul 9, 2026 दमोह झलौन वन परिक्षेत्र के मगदूपुरा गांव में काले मुंह के बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने झलौन रेंजर को ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर बच्चों पर हमला कर रहे हैं, मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रेंजर सतीश मसीह ने जल्द पिंजरा भेजकर रेस्क्यू करेगें।