पीलीभीत: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग की सदस्य पहुंचीं, मदद का भरोसा दिलाया
पीलीभीत में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने 66 वर्षीय आरोपी द्वारा की गई घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। पुष्पा पांडे ने अधिकारियों को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दे