गुण्डरदेही: ग्राम सतमरा में धान उपार्जन केंद्र में बड़ा भ्रष्टाचार का मामला, तौलक ने स्वीकार किया 675 कट्टा धान का शॉर्टेज
ग्राम सतमरा में धान उपार्जन केंद्र में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।खरीदी केंद्र में कार्यरत तौलक ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि स्टॉक में 675 कट्टा (बोरा) धान कम शॉर्टेज पाया गया है। ग्राम सतमरा निवासी दक्षराज साहू पिता स्व. शिवदयाल साहू ने वर्ष 2025-2026 के लिए धान उपार्जन केंद्र 222 में तौलाई और छल्ली करने का ठेका लिया था। हाल ही में हुए भौतिक सत्यापन के दौरान भारी मात्रा में धान गायब मिला। पंचनामे में तौल बारदाना स्टॉक में 675 कट्टे कम हो गए हैं। और मिलर को 83.50 क्विंटल एवं फड़ में 57.48 क्विंटल कमी आया है,