हरदा: किसानों की मांगों को लेकर 9 अप्रैल को होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव: जिला कांग्रेस अध्यक्ष
Harda, Harda | Apr 7, 2026 किसानों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।