फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोगर स्थित डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में सीजी एग्रिकोन युवोदय के तत्वावधान में “हम होंगे कामयाब” थीम पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव और डर से मुक्त कर मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।