गुना नगर: भगत सिंह चौराहा पर बेलगाम स्कूटी का कहर, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद
भगत सिंह चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने 75 वर्षीय भगवती बाई ओझा को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।