निज़ामाबाद: मुहम्मदपुर बाजार में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, PHC से ज़िला अस्पताल रेफर
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार जौनपुर निवासी दिनेश सिंह 50 वर्ष पुत्र दुखई सिंह व राजन सिंह 20 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और वही स्थानीय लोग आनन फानन में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया है।