निज़ामाबाद: ड़ोड़ोपुर पुलिया के पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय को कर जेल भेज दिया है ।उप निरीक्षक सुधीर पांडे मय हमराह के साथ क्षेत्र में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे ।