निज़ामाबाद: गौसपुर निवासी शहीद सिनोद कुमार की 8वीं पुण्यतिथि पर शहीद सिनोद कुमार पार्क में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर निवासी शहीद सिनोद कुमार की आठवीं पूर्णतिथि को आज शहीद सिनोद कुमार पार्क में मनाया गया है। और जिसमे केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की नई गाइड लाइन के अनुसार सीआरपीएफ प्रयागराज की शाखा से सब इंस्पेक्टर कल्लू राम गौसपुर घूरी आकर अपने विभाग की तरफ से सिनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुये सलामी दी है ।