टेहरोली: बिजना में 15 दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
थाना उल्दन क्षेत्र के बिजना में आज मंगलवार को समय 10 बजे एक कुएं में ब्रजकिशोर पुत्र बसते अहिरवार उम्र करीब 45 वर्ष का शव कुएं में पड़ा हुआ मिला है मृतक की पत्नी रामा ने बताया कि उसका पति 15 दिनों से लापता है जिसकी सूचना उसने उल्दन थाना में दर्ज कराई थी मृतक के दो बेटे गणेश उम्र 15 वर्ष मानसिंह उम्र 12 वर्ष एवं बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है