फतेहपुर: सदर के लोधीगंज स्थित तालाब में नाती के मंडन के लिए घर से निकले नाना का शव मिला, परिजनों का रहा बुरा हाल
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी बृजलाल का 55 वर्षीय पुत्र सोहन 16 अप्रैल को अपने नाती कार्तिक निवासी लोधीगंज के यहां मुंडन संस्कार में आया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। 18 अप्रैल को मृतक के पुत्र कमलेश ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह मुहल्लेवासियों ने पास के तालाब में शव उतराता देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दि