राजगढ़: सादुलपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बना सादुलपुर बाईपास बदहाली का शिकार, सड़क पर लगे कचरे के ढेर से राहगीर परेशान
Rajgarh, Churu | Apr 17, 2026 पिलानी सड़क मार्ग से झुंझुनूं सड़क मार्ग को जोड़ने वाला करोड़ों रुपए की लागत से बना बाईपास इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है।नगर पालिका की लापरवाही के चलते सड़क पर इतना कचरा फैल चुका है कि कई जगहों पर सड़क दिखाई देना भी बंद हो गया है।चारों ओर कचरे के ढेर लगे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऑटो टिपर सड़क पर डाल रहे है।