दरभंगा: दरभंगा में गैस संकट के बीच मिट्टी के चूल्हों की मांग बढ़ी, कुम्हारों के लिए सुनहरा अवसर
दरभंगा। शहर में इन दिनों कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों के साथ-साथ आम लोगों के सामने खाना बनाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गैस की किल्लत के कारण लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पारंपरिक मिट्टी के चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं।गैस संकट के बीच शहर में मिट्टी के चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है।