बालोद: व्यापमं डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को होगी, 2 घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र; आधे घंटे पहले बंद होगा प्रवेश द्वार
Balod, Balod | May 28, 2026 जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ व्यापमं रायपुर द्वारा आयोजित डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 4 जून को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।