मंझनपुर: कौशाम्बी में 35 साल की सेवा को सलाम, पुलिस के पांच जांबाज कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई
मंझनपुर पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठापूर्ण और अनुकरणीय सेवाएं देने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने की। समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी गई।