करछना: हथसरा ताला गांव में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान व अन्य सामान जलकर हुआ राख
करछना थाना क्षेत्र के हथसरा ताला ग्राम सभा में शुक्रवार देर शाम को अज्ञात करणों से ग्रामीण अनिल कुमार शुक्ला पुत्र उमा प्रसाद शुक्ला के घर में आग लग गई। घर के पीछे की तरफ आग की लपटे उठता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 के साथ फायर ब्रिगेड टीम को देते हुए बाल्टी के सहरे पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया।