Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
bhavani.gour
No video available
5
आज सतरस्ते पर #कोरोना_जन_जागरण अभियान चलाया गया मुख्य अतिथि माननीय विधायक शर्मा जी रहे। #दो_गज_की_दूरी #मास्क_है_जरूरी
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Apr 8, 2021
#कोरोना_जन_जागरण
#दो_गज_की_दूरी
#मास्क_है_जरूरी
MORE NEWS
🔹मूंग उपार्जन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, स्लॉटों के दुरुपयोग और रिसर्कुलेशन पर होगी कड़ी कार्रवाई 🔹एसडीएम सिवनी मालवा ने व्यापारियों एवं समिति प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ➡️मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर जारी मूंग उपार्जन के दौरान पूर्व में भंडारित मूंग के रिसर्कुलेशन पर प्रभावी रोक लगाने तथा वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिले के सभी अनुविभागों में विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं, जो उपार्जन केंद्रों पर सतत निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय ने व्यापारियों एवं उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति एवं कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप ही किसानों से मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसडीएम ने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में किसानों के स्लॉट का दुरुपयोग कर पूर्व में खरीदी गई अथवा अवैध रूप से भंडारित मूंग को उपार्जन केंद्रों पर बेचने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई बिचौलिया, व्यापारी अथवा अन्य व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
🔹 कलेक्टर के निर्देश पर मूंग भंडारण केंद्रों का भौतिक सत्यापन जारी, एसडीएम नर्मदापुरम ने वेयरहाउसों का किया निरीक्षण ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विगत वर्षों में उपार्जित मूंग के सुरक्षित भंडारण का सत्यापन करने के उद्देश्य से जिलेभर में भंडारण केंद्रों एवं वेयरहाउसों का निरीक्षण अभियान जारी है। संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल द्वारा विभिन्न उपखंडों में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम नर्मदापुरम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त जांच दल के साथ अनुविभाग नर्मदापुरम अंतर्गत सांवलखेड़ा स्थित सफल एग्रोटेक वेयरहाउस में संचालित मूंग उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वर्ष 2025-26 में भंडारित मूंग का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त जांच दल द्वारा डोलरिया स्थित कार्तिकेय वेयरहाउस एवं पालीवाल वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारित मूंग की उपलब्धता, अभिलेखों एवं वास्तविक स्टॉक का मिलान कर आवश्यक जांच की गई। इसी प्रकार तहसीलदार अंकित मौर्य द्वारा संपदा वेयरहाउस ग्राम उन्द्राखेड़ी तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण में मूंग उपार्जन और पूर्व वर्ष की मूंग खरीदी स्टॉक का सत्यापन किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और पुरातत्व की अनमोल धरोहर बन रहा नर्मदापुरम मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा जिला मां नर्मदा की पावन धारा, सतपुड़ा की हरित वादियां, प्राचीन पुरातात्विक धरोहरें, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रोमांच से भरपूर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण नर्मदापुरम आज मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन जिलों में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा और गति मिली है। पर्यटन अवसंरचना के विकास, नए पर्यटन स्थलों की पहचान, साहसिक, ग्रामीण, धार्मिक एवं ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नर्मदापुरम की पहचान मां नर्मदा के पवित्र तट से जुड़ी हुई है। शहर का ऐतिहासिक सेठानी घाट देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन होने वाली भव्य मां नर्मदा आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। वहीं बांद्राभान में नर्मदा और तवा नदियों का पावन संगम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। जिले की सबसे बड़ी पहचान विश्व प्रसिद्ध पचमढ़ी है, जिसे "सतपुड़ा की रानी" के नाम से जाना जाता है। यहां के मनोरम झरने, प्राचीन गुफाएं, घने जंगल, घाटियां और प्राकृतिक सौंदर्य वर्षभर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। वहीं मढ़ई स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है, जहां जंगल सफारी के दौरान बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर, सांभर सहित अनेक वन्यजीव प्राकृतिक परिवेश में देखने को मिलते हैं। तवा बांध एवं उसका विशाल जलाशय नौकायन, प्रकृति पर्यटन और पक्षी अवलोकन के लिए लोकप्रिय स्थल बन चुका है। जिले के अनेक जलप्रपात, वन क्षेत्र, ट्रैकिंग रूट और प्राकृतिक स्थल एडवेंचर पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे हुए हैं। जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा ऐसे नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में पर्यटन को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, संस्कृति और रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन, ईको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन, धार्मिक पर्यटन तथा स्थानीय उत्पादों और लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर पर्यटकों को विविध अनुभव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में जिले में पचमढ़ी मानसून मैराथन, पर्यटन क्विज, ट्रेकिंग अभियान, महिला सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम, एस्ट्रो टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे विकास, बांस शिल्प एवं स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने जैसी अनेक नवाचारपूर्ण पहलें की गई हैं। इन प्रयासों से नर्मदापुरम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर तेजी से अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री इलैया राजा टी. ने कहा कि "मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले की विशिष्ट प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन के माध्यम से नई पहचान दिलाना है। नर्मदापुरम में प्रकृति, वन्यजीव, धार्मिक आस्था, साहसिक पर्यटन और ग्रामीण जीवन का अनूठा संगम है। पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन को प्रोत्साहित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नर्मदापुरम में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाएं भविष्य में इसे देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करेंगी।" जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि "नर्मदापुरम प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक पर्यटन का अद्भुत संगम है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और जनसहभागिता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, एस्ट्रो टूरिज्म, पर्यटन क्विज, ट्रेकिंग एवं स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने जैसी पहलें जिले की नई पहचान बन रही हैं। हमारा प्रयास है कि नर्मदापुरम आने वाले वर्षों में देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करे।" जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड का उद्देश्य नर्मदापुरम को केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व और आध्यात्मिक अनुभवों से परिपूर्ण एक समग्र पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना है। निरंतर हो रहे विकास कार्यों, नई पर्यटन परियोजनाओं और स्थान जनसहभागिता के बल पर नर्मदापुरम मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन जिलों में अग्रणी स्थान प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Madhya Pradesh Transport Department
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विशेष अभियान में 10 दिनों में 57 नमूने जांच के लिए भेजे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को ग्वालटोली स्थित यादव डेयरी से दूध एवं मावा के नमूने तथा पाल डेयरी से दो दूध एवं घी का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत पिछले 10 दिनों में जिले की विभिन्न डेयरियों एवं दुग्ध उत्पाद प्रतिष्ठानों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल 57 नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध, मावा, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
जंतर मंतर पर CJP के छात्र प्रदर्शन में अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर पीएम मोदी का नया वीडियो...
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jul 31, 2026