वैर: वैर-बयाना रोड पर मोरदा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत
Weir, Bharatpur | Apr 17, 2026 वैर-बयाना रोड पर मोरदा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और युवक को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड से बयाना के गांव सिंघाड़ा की जाटव बस्ती के रूप में हुई है।