चूरू: कलेक्ट्रेट सर्किल के पास ₹12.5 लाख की लूट करने के मामले में ₹2000 का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Aug 22, 2025 चूरू शहर के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास दिनदहाड़े युवक से साढ़े 12 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है। एक साल से फरार आरोपी पंकज मेघवाल पर पुलिस ने 2 हजार का ईनाम घोषित किया था।