सैदपुर क्षेत्र के माहपुर स्थित रेलवे हाल्ट को पुनः रेलवे स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आगामी मंगलवार को अंबेडकर आजाद पार्टी द्वारा आहूत धरने के पूर्व ही पुलिस ने पार्टी प्रमुख रोहित कुमार बादल को उनके घर में नजरबंद कर दिया। बाद में पुलिस के बुलाने पर वह भीमापार चौकी पहुँचे।