ग्वालियर गिर्द: भीषण गर्मी से राहत: ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर, दोपहर में 5 घंटे वाहन चालकों को राहत
ग्वालियर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों को राहत देने के मकसद से ट्रेफिक पुलिस ने व्यस्त चौराहों पर लगे सिग्नल को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बंद या ब्लिंकर मोड पर रखा है ताकि लोगों को धूप में ज्यादा देर खड़ा न रहना पड़े, ट्रैफिक प्रभारी एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने सोमवार को दोपहर यहां बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों को राहत मिले।