घाटमपुर: बीबियापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों हुए गंभीर रूप से घायल
रेउना थाना क्षेत्र बीबियापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।