घाटमपुर: कस्बे में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,प्रतिबंधित प्लास्टिक भी की जफ्त, वसूला गया जुर्माना
घाटमपुर नगर पालिका ने नगर के चारों मुख्य मार्गो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल ने बेढंग से खड़े वाहनों को अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर भेजा। पालिका द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई हैं। नगर पालिका ने 13 लोगों से लगभग 6300 रुपये जुर्माना भी वसूला है।