बांका: गंगा संरक्षण को लेकर हुई समीक्षा बैठक, बांका डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लिया हिस्सा
Banka, Banka | Jul 3, 2026 बिहार के मुख्य सचिव, पटना की अध्यक्षता में शुक्रवार की सुबह 11 बजे आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य गंगा समिति की सातवीं बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय सभागार से भाग लिया।बैठक के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, की समीक्षा की गई।