MLA चुन्ना सिंह ने बामनगामा मिडिल स्कूल में शनिवार शाम 3 बजे 6 स्कूल के 410 छात्रों को साइकिल दिए। बताया कि हेमंत सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हर सुविधाएं दे रही है, ऐसे में शिक्षकों को भी स्कूल में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने व पठन-पाठन का माहौल बनाने की नसीहत दी। अभिभावकों को स्कूली बच्चों से घरेलू काम नहीं कराने व हर दिन स्कूल भेजने की अपील की।