सुल्तानपुर: आशा हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
आशा हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले आशा बहूओं ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को ज्ञापन दिया। आशाओं को 18,000 मानदेय देने, सामान्य कर्मचारियों की तरह आशाओं को जीवन बीमा का लाभ देने, आयुष्मान कार्ड बनाने में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उन्हें अतिरिक्त भुगतान देने, हर ग्राम सभा में आशा आवास बनाए जाने का मुद्दा उठाया गया है।