सुल्तानपुर: दिव्यांग ने एक भाजपा नेत्री पर लगाया जमीन पर कब्जा कराने का आरोप, जनता दर्शन में डीएम से लगाई न्याय की गुहार
कोतवाली नगर के गभड़िया मोहल्ले के निवासी सुरेन्द्र साहू का आरोप है कि उसकी अहिमाने बाजार में 40 वर्ष पुरानी ज़मीन है। जिस पर भाजपा नेत्री पूजा कसौधन कब्जा करा रही हैं। विकलांग ने डीएम से मांग किया है कि उसकी जमीन की सक्षम अधिकारी से पैमाइश कराकर ज़मीन को अलग कराया जाए।