मंझनपुर: कौशाम्बी में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, आरआरसी संचालन में लापरवाही पर दिए कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को लगभग 4 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।