पूर्णिया जिलाधिकारी ने सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत 38 आवेदनों की की सुनवाई
Purnea East, Purnia | Mar 2, 2026
पूर्णिया जिले में सरकार के 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of living) के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रू०ब०रू० हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई।