बहराइच: लौकना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के लौकना गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुषमा, उम्र करीब 24 वर्ष, पत्नी रामवृक्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।