चायल: पुश्तैनी भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसडीएम से की शिकायत, भटक रहा दर बदर
तहसील चायल के पेरई गांव में एक परिवार ने दबंगों पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीडित परिवार ने एसडीएम से शनिवार शिकायत की है और कार्रवार्ड की मांग की है। आरोप है कि 28 मार्च को आरोपियों ने रात में उनकी जमीन पर छप्पर डाल दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।