नौतन: नौतन पुलिस ने शिवराजपुर नहर से छापेमारी कर शराब और बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
नौतन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवराजपुर नहर से छापेमारी के दौरान एक शराब धंधेबाज को बाइक व 48 पीस एट पीएम के साथ दबोचा है। पकड़ा गया धंधेबाज बरियारपुर गांव का आदित्य कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार के दिन 11:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कर बताया कि धंधेबाज सरेही रास्ते से शराब की खेप लेकर कहीं जाने के फिराक था।