ब्यौहारी: ब्यौहारी में वन विहार के समीप पहुंचा जंगली हाथी, शहडोल-रीवा मार्ग कुछ समय के लिए किया गया था बंद
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बन बिहार के पास एक जंगली हाथी आ गया जिससे शहडोल रीवा मार्ग को कुछ समय के लिए बंद कराया गया था।रेंजर रजनीश त्रिपाठी ने कहा हमारी तीन टीमें जंगली हाथी की निगरानी कर रही है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह जारी की गई है। हाथी ने एक कच्चे मकान में नुकसान पहुंचाया है। यह वीडीओ शनिवार सुबह 10 बजे सामने आया है।