बिंदकी: अलियाबाद गांव में दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का अंतिम संस्कार किया गया, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद गांव में एक दिन पहले गिरजा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी ज्ञान बहादुर सिंह खेत जाने के लिए रोड पार कर रही थी तभी बाइक चालक ने तेज टक्कर मार दिया था जिसके चलते हुए गंभीर घायल हो गई थी। जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे शोक के माहौल में गांव में शव का दाह संस्कार हुआ।