करपी: शिवनगर गांव में आग लगने से ₹50,000 का भूसा जलकर राख
Karpi, Arwal | May 23, 2026 करपी थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के खलिहान में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते हीं स्थानीय लोगों के द्वारा बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाई।इस घटना में₹50000 मूल्य का भूसा जलकर राख हो गया।