जगदलपुर: जगदलपुर विधानसभा के माचकोट वार्षिक चैत्र मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के माचकोट में प्रतिवर्ष चैत्र में वार्षिक मेला का आयोजन किया जाता है । शनिवार को दोपहर 3 बजे आयोजित वार्षिक चैत्र जात्रा मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने मां जिंण्डारीनी भण्डारीणी माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया।