धौलपुर: स्वच्छ धौलपुर अभियान के तहत सड़क पर गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया ₹8,900 जुर्माना
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी. टी. एवं नगर परिषद आयुक्त कर्मवीर सिंह के निर्देशन में शहर में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को गुलाब बाग से जगदीश तिराहा तक विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटते हुए 8,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद की टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सड़क एवं