सिकंदरा: खोजारामपुर मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड बालू लदे डंपर, सड़कें हो रहीं जर्जर; ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजारामपुर गांव से होकर गुजरने वाले मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे डंपरों का आवागमन लगातार जारी है। जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण ये वाहन दिनदहाड़े बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार भारी वाहनों के दबाव से सड़कें भी जर्जर