श्रीयादे माता जयंती को लेकर मंगलवार को श्री यादें माता मंदिर सूरजपोल पर कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए । कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं पाली विधायक भीमराज भाटी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया । प्रजापत सेना की ओर से आयोजित शोभा यात्रा में महिलाओं सहित जन सैलाब उमड़ा। यहां सुरक्षा के भी पुलिस की ओर से बंदोबस्त किए गए थे।