मथुरा: राधा बाग के पास से पुलिस ने 1 संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू हुआ बरामद
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर राधाबाग के पास से 1 संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। आरोपी मध्यप्रदेश के सागर निवासी राघव पुत्र माधव के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया।