मथुरा: थाना हाईवे के आकाश एंक्लेव में मिट्टी लेने को लेकर दो पड़ोसी में जमकर चले लाठी डंडे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शुक्रवार की दोपहर थाना हाईवे के ईटीवी नगर आकाश एंक्लेव में मिट्टी लेने को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया।झगड़े में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए ।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी ने बताया कि जांच कर करवाई की जाएगी झगड़े का वीडियो सीसीटीवी में कैद।