गिरिडीह: अरगाघाट में डॉ. पुष्पा सिन्हा के निवास पर महिलाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह के अरगाघाट स्थित डॉ. पुष्पा सिन्हा के निवास पर महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को 11 बजे आयोजित की गई, जिसमें 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति पुरजोर समर्थन व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान यह चर्चा भी हुई कि इतिहास इस बात का साक्षी रहा है जिस भी क्षेत्र में महिलाओं ने आगे बढ़कर कदम बढ़ाए हैं, वहां सफलता और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए है।।