हुज़ूर: नगर निगम रीवा की त्वरित कार्यवाही, वार्ड 21 में मिली अस्वस्थ महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया
Huzur, Rewa | Dec 1, 2025 नगर निगम रीवा के मोबाइल वैन द्वारा त्वरित कार्यवाही वार्ड क्र. 21 में अस्वस्थ अवस्था में मिली महिला की सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम रीवा की मोबाइल वैन टीम तत्काल मौके पर पहुँची। प्राथमिक जांच के पश्चात महिला को चिकित्सकीय देखरेख हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम रीवा का प्रयास है कि शहर में कोई भी व्यक्ति असहाय व असुरक्षित स्थिति में न रहे।