मंझनपुर: कांग्रेस ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में स्मार्ट मीटर को लेकर किया धरना और प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
यूपी के कौशाम्बी जिले में स्मार्ट मीटर से लूट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की, कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन ADM को सौंपा है।