बड़वानी: जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर, 44 मरीजों की हुई जांच, 12 का होगा ऑपरेशन
बड़वानी लायंस क्लब द्वारा आयोजित शिविर में आज कुल 44 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 12 मरीजों का निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण इंदौर में होगा जिन्हें बस के माध्यम से पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक शिविर में डॉ. सुरेखा जमरे और डॉ. मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में मरीजों का परीक्षण किया गया। वहीं शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं स्थानीय लायंस क्लब द्वारा की गई है।