गोंडा: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में गोंडा के मेडिकल कॉलेज में चौथे दिन भी जारी रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल
Gonda, Gonda | Aug 16, 2024 कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में चौथे दिन भी गोंडा मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। जिसको लेकर स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए ही लौट आए। हालांकि, 2 वरिष्ठ चिकित्सकों ने मोर्चा संभालते हुए OPD शुरू की, लेकिन मरीजों की संख्या के सामने 2 OPD नाकाफी रही।